Roorki News: ऑनलाइन ठगी में गंवाए 1.07 लाख रुपये मंगलौर पुलिस ने वापस दिलाए
रुडकी, अक्टूबर 4 -- Roorki News: ऑनलाइन फ्रॉड में एक लाख सात हजार रुपये गंवाने वाले मंगलौर निवासी सुहैल के लिए पुलिस की त्वरित कार्रवाई राहत लेकर आई। पुलिस ने विभिन्न पोर्टल के माध्यम से संदिग्ध खातों की जांच कर संबंधित व्यक्ति और संस्थान से संपर्क किया, जिसके बाद ठगी की पूरी रकम पीडित को वापस दिला दी गई। मंगलौर निवासी सुहैल ने सात अगस्त को तहरीर देकर बताया था कि उसके साथ ऑनलाइन एक लाख सात हजार रुपये की धोखाधड़ी हो गई। मामले में कोतवाली में केस दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन फ्रॉड से जुड़े विभिन्न पोर्टल के माध्यम से संदिग्ध बैंक खातों और लेनदेन की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने संबंधित व्यक्ति और संस्थान से संपर्क कर ठगी की रकम को होल्ड कराने तथा वापस कराने की कार्रवाई की। पुलिस के प्रया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.