रुडकी, जुलाई 31 -- Roorki News: मंगलौर। पुलिस के साथ ड्यूटी निभा रहे विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) को जर्सी, छाता और गमछा सहित आवश्यक सामग्री बांटीगई। सीओ अभिनय चौधरी ने कहा कि कांवड़ मेला अत्यंत संवेदनशील और विशाल आयोजन है। ऐसे में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में एसपीओ का सहयोग अहम होता है। इस अवसर पर इंस्पेक्टर भगवान महर, एसएसआई सुखपाल मान, एसपीओ खालिद मलिक, आसिफ अली, नौशाद, प्रमोद गिरी, राहुल कुमार, अजय कुमार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...