रुडकी, अगस्त 21 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी महानगर ने एसआईआर में आ रही दिक्कतों और फर्जी आपत्तियों के विरोध में अपर तहसीलदार शुभांगी को ज्ञापन सौंपा। पार्टी के प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि फर्जी शिकायतों का निस्तारण बीएलओ की रिपोर्ट के आधार पर तत्काल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि छोटी-मोटी त्रुटियों को लेकर जारी नोटिसों का भी गंभीरता से निस्तारण हो। उन्होंने कहा कि फॉर्म-7 से संबंधित आपत्तियों में पीड़ित पक्ष को नोटिस के माध्यम से पर्याप्त सूचना दी जानी चाहिए, ताकि किसी वैध मतदाता को परेशानी न हो।कहा कि चुनाव आयोग ने जिम्मेदारी से कार्य नहीं किया तो कांग्रेस को जन आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...