रुडकी, जुलाई 28 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। विधानसभा निर्वाचन नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य लक्सर क्षेत्र में अंतिम चरण में पहुंच गया है। प्रशासन के अनुसार अब तक करीब 90 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है और शेष प्रक्रिया भी निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी कर ली जाएगी। एसडीएम लक्सर अनिल शुक्ला ने बताया कि 14 जुलाई से 13 अगस्त तक दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी है। इस अवधि में प्राप्त आवेदनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि दावों और आपत्तियों की पहली सुनवाई 4 अगस्त से संबंधित बूथों पर शुरू होगी। इसके लिए बीएलओ द्वारा संबंधित मतदाताओं को नोटिस तामील कराए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...