Roorki News: एनसीसी कैडेटों ने निकाली तिरंगा यात्रा
रुडकी, अगस्त 14 -- Roorki News: झबरेड़ा। चौधरी भरत सिंह डीएवी इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेटों और शिक्षकों ने शुक्रवार को कस्बे में तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा का शुभारंभ कॉलेज परिसर से हुआ। हाथों में तिरंगा लेकर निकले कैडेटों ने देशभक्ति के नारों से माहौल को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। तिरंगा यात्रा अमर जवान चौक से मुख्य बाजार होते हुए झंडा चौक पहुंची। इसके बाद कैडेट शिव चौक और बस अड्डा चौक से होते हुए वापस कॉलेज पहुंचे, जहां यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान एनसीसी कैडेटों ने भारत माता की जय और देश के अमर जवान, शहीद अमर रहें के नारे लगाए। इस दौरान प्रधानाचार्य ओम सिंह सैनी, एनसीसी कमांडेंट सुशील आर्य, प्रमोद कुमार, नीरज कुमार, ममता देवी, गीता देवी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Gangapar News: ऐक्सेस इंटरनेशनल सैनिक स्कूल के बच्चों ने निक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.