Roorki News: एनसीसी कैडेटों ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता के जयकारे
रुडकी, अगस्त 13 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर रुड़की के एनसीसी कैडेटों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा मार्च निकाला। 84 उत्तराखंड वाहिनी एनसीसी के कमान अधिकारी के निर्देश पर विद्यालय के 114 कैडेटों ने मार्च में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यालय परिसर से शुरू हुई तिरंगा यात्रा को प्रधानाचार्य अमरदीप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कदमताल करते हुए कैडेटों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा के नारे लगाए। यात्रा ग्रीन पार्क कॉलोनी, दिल्ली रोड, आकाशदीप और आसफनगर आदि क्षेत्रों से होकर वापस विद्यालय परिसर पहुंची। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बीआरसी बहरिया से निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे यह भी पढ़ें- Dehradun News: ऋषिकेश में भाजपा ने निकाली त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.