रुडकी, अक्टूबर 3 -- Roorki News: लक्सर। लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद ने डीएम को पत्र लिखकर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 334ए के प्रस्तावित चौड़ीकरण और बाईपास निर्माण का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर के साथ ही टिक्कमपुर और मोहम्मदपुर कुन्हारी की भूमि राष्ट्रीय राजमार्ग के प्रस्तावित चौड़ीकरण की जद में आ रही है। इससे स्थानीय लोगों की भूमि और अन्य हित प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि सड़क विकास जरूरी है, लेकिन इसके साथ स्थानीय लोगों के हितों और जनभावनाओं का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: चकमार्ग काटने का आरोप, एसडीएम से शिकायत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...