Roorki News: एक नामजद समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज
रुडकी, जुलाई 15 -- Roorki News: भगवानपुर। औद्योगिक क्षेत्र किशनपुर में पिछले सप्ताह एक फैक्ट्री कर्मचारी की कुछ लोगों ने जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घायल युवक के परिजन सतीस कुमार निवासी भूरी बांस, थाना नुक्कड़, जनपद सहारनपुर ने कोतवाली भगवानपुर में तहरीर देकर एक युवक को नामजद करते हुए पांच अज्ञात लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.