रुडकी, अगस्त 3 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को भी अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी, लेकिन फिजिशियन डॉ. राशि के अवकाश पर रहने से जनरल ओपीडी का पूरा भार एक डॉक्टर पर आ गया। ऐसे में मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा। हालांकि अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों ने भी अपनी-अपनी ओपीडी में मरीजों का उपचार किया। यह भी पढ़ें- Rampur News: एक दिन के अवकाश के बाद सोमवार को खुला जिला अस्पताल, मरीजों की रही भीड़

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...