रुडकी, जुलाई 5 -- Roorki News: रविवार दोपहर करीब एक घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश ने नगर निगम की मानसून तैयारियों की पोल खोल दी। तेज बारिश के बाद शहर के मुख्य मार्गों से लेकर कई कॉलोनियों और मोहल्लों में जलभराव हो गया। सबसे अधिक पानी रामपुर चुंगी पर जमा हुआ, जहां दो से तीन फीट तक जलभराव होने से दिल्ली-देहरादून हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कई स्थानों पर बरसाती पानी घरों और दुकानों में भी घुस गया। बारिश शुरू होते ही नालियां उफनाने लगीं और देखते ही देखते कई सड़कें तालाब में बदल गईं। रामपुर चुंगी पर तेज बहाव के कारण दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हुई। कई बाइक और स्कूटी बीच रास्ते में बंद हो गईं, जबकि कार, बस और ट्रक भी पानी के बीच से रेंगते हुए गुजरते रहे। दूसरी ओर जलभराव में बच्चे नहाते और मस्ती करते ...