Roorki News: एंटी माइनिंग टीम पर हमले के चार आरोपी गिरफ्तार
रुडकी, जुलाई 22 -- Roorki News: एंटी माइनिंग टीम पर जानलेवा हमला करने के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 13 जुलाई को केआरबीएम एलएलपी में फील्ड टीम इंचार्ज के पद पर कार्यरत तेजा साई निवासी नागार्जुन नगर, सत्तेनपल्ली, जनपद पलनाडु (आंध्र प्रदेश) की एंटी माइनिंग टीम पर लक्सर क्षेत्र के मुंडाखेड़ा में जान से मारने की नीयत से सरेआम हमला किया गया था। इस संबंध में कोतवाली लक्सर में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी।
गिरफ्तारी की प्रक्रिया कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.