रुडकी, अगस्त 8 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। उत्तरांचल बिजली कर्मचारी संघ की बैठक में उप महामंत्री दीपक शांडिल्य ने बताया कि प्रधान महामंत्री प्रदीप कुमार कंसल ने अधिशासी निदेशक तथा मुख्य अभियंता से वार्ता की है। उन्होंने बताया कि नए सृजित पदों को भरने की कार्रवाई चल रही है। बताया कि उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण और उनकी वरिष्ठता सूची जल्द जारी करने पर भी चर्चा की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...