रुडकी, अगस्त 29 -- Roorki News: कलियर, संवाददाता। दरगाह साबिर पाक के 758वें सालाना उर्स के दौरान शुक्रवार को यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। बारिश थमते ही सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ा तो सोहलपुर रोड, धनौरी रोड, रुड़की रोड, कांवड़ पटरी पुल, पीपल चौक और रहमतपुर रोड पर लंबा जाम लग गया। घंटों तक वाहन जाम में फंसे रहे और यात्री परेशान होते नजर आए। दरगाह साबिर पाक के उर्स की मुख्य रस्मों के बाद बड़ी संख्या में जायरीन अपने घरों की ओर लौटने लगे। इसी दौरान विभिन्न मार्गों पर वाहनों की संख्या अचानक बढ़ गई। देखते ही देखते सड़कों पर चारों ओर वाहनों की कतार लग गई। यह भी पढ़ें- Dehradun News: उर्स के दौरान कलियर में यातायात व्यवस्था ध्वस्त, घंटों जाम में फंसे जायरीन कई स्थानों पर हालात ऐसे रहे कि वाहन चालकों को कुछ दूरी तय करने में ही काफी समय लग ...