रुडकी, अगस्त 31 -- Roorki News: कलियर, संवाददाता। कलियर में चल रहे उर्स के दौरान रविवार देर रात पीपल चौक से रुड़की मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ने से लंबा जाम लग गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लगने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। जाम में बड़ी संख्या में जायरीन, स्थानीय लोग और राहगीर फंस गए, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रुड़की मार्ग पर देर रात तक वाहनों की आवाजाही बनी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...