रुडकी, अगस्त 25 -- Roorki News: कलियर, संवाददाता। उर्स मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं मेला अधिकारी दीपक रामचंद्र सेठ ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। मंगलवार को बैठक से पहले राष्ट्रगान और वंदे मातरम का गायन किया गया। इसके बाद अधिकारियों ने दरगाह साबिर पाक में चादर और फूल पेश कर अमन-चैन एवं खुशहाली की दुआ मांगी। मंगलवार को दरगाह कार्यालय में हुई बैठक में जायरीनों की सुविधा, साफ-सफाई, सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण समेत अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। इसके बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने दरगाह परिसर, मेला क्षेत्र और शौचालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने शौचालय संचालकों को साफ-सफाई बनाए रखने और निर्धारित दर से ही जायरीनों से शुल्क लेने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Garhwa News: होटल के ...