रुडकी, अगस्त 13 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। लक्सर क्षेत्र में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। गर्मी और उमस से बचने के लिए लोग घरों में ही रहने को मजबूर रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिन के समय सड़कों पर आवाजाही कम दिखाई दी। गुरुवार को गर्मी का असर बाजारों में भी देखने को मिला। आम दिनों की तुलना में बाजारों में खरीदारों की संख्या कम रही। दोपहर के समय मुख्य बाजार और प्रमुख सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। ग्रामीण सतबीर, दीपक, इस्लाम अहमद, शौकीन और विक्की ने बताया कि कई दिनों से गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल रही है। हवा में नमी अधिक होने के कारण पसीना लगातार निकलता रहता है। घर के अंदर भी उमस के कारण बेचैनी बनी रहती है। सुबह और शाम के समय कुछ राहत महसूस होती है, लेकिन दिन चढ़ते ही गर्मी परेशान करने लगती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...