रुडकी, अक्टूबर 24 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में एक नवंबर से नए पेराई सत्र की शुरुआत होगी। मिल में पेराई सत्र शुरू होने की तारीख तय होने के बाद क्षेत्र के किसानों ने गन्ने की छिलाई और आपूर्ति की तैयारियां तेज कर दी हैं। पेराई सत्र शुरू होने से किसानों को गन्ने की आपूर्ति करने में सुविधा मिलेगी। वहीं, मिल प्रबंधन की ओर से भी पेराई सत्र को सुचारू रूप से संचालित करने की तैयारियां की जा रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...