Roorki News: ई-रिक्शा हटाने को लेकर भिड़े चालक, बीच-बचाव करने वाले का सिर फोड़ा
रुडकी, सितम्बर 20 -- Roorki News: सुल्तानपुर अली चौक पर ई-रिक्शा खड़ा करने को लेकर शनिवार को दो चालकों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों में मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे सुल्तानपुर निवासी शादाब के सिर पर एक युवक ने ईंट से वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से शादाब लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। भीड़ जुटने पर आरोपी ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया, जबकि लोगों ने उसके एक साथी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। परिजन घायल शादाब को लेकर सुल्तानपुर चौकी पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने उसे मेडिकल जांच के लिए भेज दिया।सुल्तानपुर चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि ई-रिक्शा खड़ा करने को लेकर विवाद और मारपीट की सूचना मिली है। एक युवक घायल हुआ है, जिसे मेडिकल जांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.