रुडकी, जुलाई 15 -- Roorki News: रुड़की, कार्यालय संवाददाता। इनर व्हील क्लब रुड़की की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में निवर्तमान अध्यक्ष रजनी नागपाल ने नव-निर्वाचित अध्यक्ष संगीता परूथी को दायित्व सौंपा। नई कार्यकारिणी में कामना सरीन को उपाध्यक्ष, उपासना मित्तल को सचिव, नेहा गुलाटी को कोषाध्यक्ष तथा सांची सरीन को संपादक नियुक्त किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष रजनी नागपाल ने अपने कार्यकाल के दौरान संचालित सेवा एवं सामाजिक गतिविधियों का उल्लेख किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...