Roorki News: इनर व्हील आइडल प्रतियोगिता में अथर्व कुमार ने मारी बाजी
रुडकी, अक्टूबर 23 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। इनर व्हील क्लब जोन-10 डिस्ट्रिक्ट-308 के पांच क्लबों की ओर से आयोजित इनर व्हील आइडल सिंगिंग कॉम्पिटिशन के ग्रैंड फिनाले में अथर्व कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया। उन्हें ट्रॉफी, प्रमाणपत्र और 11 हजार रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। हरमिलाप धर्मशाला साकेत में आयोजित प्रतियोगिता के ऑडिशन राउंड से लेकर ग्रैंड फिनाले तक अथर्व ने अपनी मधुर आवाज और गायकी से निर्णायकों तथा दर्शकों का मन मोह लिया। कड़े मुकाबले के बाद पांच प्रतिभागियों को विजेता चुना गया। इनमें प्रथम पुरस्कार अथर्व कुमार ने हासिल किया। द्वितीय स्थान के लिए 5100 रुपये और तृतीय स्थान के लिए 3100 रुपये का पुरस्कार निर्धारित था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.