रुडकी, जुलाई 23 -- Roorki News: रुड़की। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के तहत आयोजित विकासखंड एवं नगर निगम स्तरीय चयन खेलकूद प्रतियोगिता में रेलवे स्टेशन रोड निवासी कक्षा तीन के छात्र आहिल पुत्र नवाब ने शानदार प्रदर्शन किया। जीआईसी मैदान में प्रतियोगिता में आहिल ने लंबी कूद, ऊंची कूद सहित विभिन्न खेल स्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर उसका चयन हुआ। यह भी पढ़ें- बालक वर्ग की हुई प्रतियोगिता में जिले के लिये हुआ चयन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...