रुडकी, अक्टूबर 4 -- Roorki News: रविवार को मौसम ने एक बार फिर करवट ली। सुबह तेज धूप निकलने के बाद दोपहर करीब दो बजे आसमान पर हल्के काले बादल छा गए। अचानक बदले मौसम के कारण तापमान में कुछ राहत महसूस हुई और दिनभर तेज धूप से परेशान लोगों को कुछ राहत मिली। हालांकि बादल छाने के बावजूद बारिश नहीं हुई। पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन में जहां गर्मी का असर बना हुआ है, वहीं सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस होने लगी है। रात में कूलर चलाने की जरूरत भी कम हो गई है। यह भी पढ़ें- Nainital News: नैनीताल में छाए बादल, हल्की धूप खिली दोपहर के समय धूप निकलने पर गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। मौसम में हो रहे बदलाव के बीच लोगों ने गर्मी से राहत के लिए छांव का सहारा लिया। ईआईटी रुड़की की कृषि-मौसम वेधशाला के अनुसार रविवार...