Roorki News: आसमान पर छाए हल्के बादल, न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी
रुडकी, नवम्बर 14 -- Roorki News: रुड़की। आसमान पर शनिवार को हल्के बादल छाए रहे। मौसम में हल्की ठंडक के बीच न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। आईआईटी रुड़की की कृषि-मौसम वेधशाला के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। मौसम वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता 94 प्रतिशत और शाम को 71 प्रतिशत रही। हवा दक्षिण-पश्चिम दिशा से चली। बीते 24 घंटे में बारिश दर्ज नहीं की गई। शनिवार को सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:18 बजे तक भी वर्षा शून्य रही। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक सूर्योदय सुबह 6:43 बजे और सूर्यास्त शाम 5:23 बजे हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.