Roorki News: आवारा कुत्ते ने युवक के पैर में काटा
रुडकी, अगस्त 12 -- Roorki News: शहर और आसपास के क्षेत्रों में आवारा कुत्तों के हमले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। मंगलवार देर शाम अंबर तालाब क्षेत्र में एक युवक पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने युवक के पैर को दबोच लिया, जिससे उसके पैर में दो जगह घाव हो गए। आसपास के लोगों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर कुत्ते को वहां से भगाया। इसके बाद युवक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में ले जाया गया, जहां उसे एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई गई। आदर्श नगर निवासी महिपाल किसी काम से अंबर तालाब क्षेत्र में गया था। काम पूरा करने के बाद वह वापस लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक आवारा कुत्ते ने महिपाल के पैर को काट लिया। शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कुत्ते को वहां से भगाया। इसके बाद परिजन उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.