रुडकी, अगस्त 25 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। आयुर्वेदिक दवाई भेजने के नाम पर एक युवक से हजारों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि विज्ञापन में दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने के बाद उसे दवाई कूरियर के जरिये भेजने का झांसा दिया गया। इसके बाद आरोपियों ने एडवांस रकम खाते में जमा करा ली लेकिन न तो दवाई भेजी और न ही रकम वापस की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव नगला इमरती निवासी सलमान ने सोमवार की शाम पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने करीब एक सप्ताह पूर्व आयुर्वेदिक दवाई से संबंधित एक विज्ञापन देखा था। यह भी पढ़ें- Roorki News: ऑनलाइन रकम डालने के नाम पर मेडिकल संचालक से 20 हजार की ठगी विज्ञापन में दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क कर उसने दवाई के...