Roorki News: आदर्श नगर में लक्ष्मण शक्ति का मंचन
रुडकी, अक्टूबर 15 -- Roorki News: आदर्श नगर स्थित देवभूमि आदर्श सोसाइटी की रामलीला के सातवें दिन बुधवार रात रावण-अंगद संवाद और लक्ष्मण शक्ति प्रसंग का जीवंत मंचन किया गया। रामलीला देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मंचन में दिखाया गया कि भगवान श्रीराम के दूत वीर अंगद रावण के दरबार में पहुंचकर उन्हें प्रभु श्रीराम का संदेश सुनाते हैं। रावण के तर्कों का अंगद ने करारा जवाब दिया। इसके बाद अंगद ने सभा में अपना पैर जमा दिया, जिसे लंका के योद्धा भी हिला नहीं सके। वहीं, युद्ध के दौरान मेघनाद के शक्तिबाण से लक्ष्मण मूर्छित हो गए। इस दृश्य ने दर्शकों को भावुक कर दिया। यह भी पढ़ें- Araria News: फारबिसगंज में पहली बार सजेगा भव्य रामलीला का मंच कार्यक्रम में भगावन सिंह राणा, फूल सिंह सैनी, जितेंद्र सैनी, बृजेश त्यागी, राजकुमार, लाल सिंह, बीके सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.