Roorki News: आठ वर्षीय बच्चे से अश्लील हरकत का आरोप
रुडकी, अगस्त 26 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। कोतवाली लक्सर पुलिस ने आठ वर्षीय बच्चे के साथ कथित यौन उत्पीड़न के मामले में युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 25 अगस्त को उसका आठ वर्षीय पुत्र पानी की बोतल लेकर खेत की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में गांव के ही एक युवक ने उसे रोक लिया। आरोप है कि उसे बहला-फुसलाकर खेत में ले गया, जहां उसके साथ अश्लील हरकत करने का प्रयास किया गया। बच्चे के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों को घटना का पता चला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.