रुडकी, अगस्त 2 -- Roorki News: कांवड़ मेले के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुग्गावाला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब आठ लाख रुपये कीमत की स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर क्षेत्र में नशे की खेप पहुंचाने की फिराक में थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर जिलेभर में ऑपरेशन प्रहार और नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुग्गावाला थाना पुलिस शनिवार को क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने ग्राम सावनशेर के पास एक बाइक पर सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 32.60 ग्राम स्मैक हुई जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में...