रुडकी, अक्टूबर 20 -- Roorki News: भगवानपुर पुलिस ने आठ माह से लापता 16 वर्षीय नाबालिग को राजस्थान के भिवाड़ी से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने अपहरण के आरोप में 20 वर्षीय युवक को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं में बढ़ोतरी कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 28 फरवरी 2026 को एक व्यक्ति ने अपनी 16 वर्षीय पुत्री के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि पुहाना गांव निवासी आदिश उसकी पुत्री को अपहरण कर ले गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर भगवानपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी भगवानपुर के निर्देशन में पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गईं। पुलिस टीमों ने मुखबिर तंत्र सक्रि...