रुडकी, अक्टूबर 18 -- Roorki News: नारसन। दशहरे के अवसर पर नारसन कलां में लगने वाले पारंपरिक मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मेला स्थल के समीप 19 अक्तूबर से दो दिवसीय दंगल का आयोजन किया जाएगा। इसमें कई प्रदेशों के पहलवान अपने दांव-पेच दिखाएंगे। रविवार को मेला स्थल की साफ-सफाई का काम शुरू कर दिया गया। मेले को लेकर ग्रामीणों में उत्साह बना हुआ है। इसे देखने के लिए आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। दंगल समिति के सदस्य भूपेंद्र सिंह, धीर सिंह और पोपीन राठी ने बताया कि इस बार दंगल में कई प्रदेशों के पहलवानों को आमंत्रित किया गया है। पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...