Roorki News: आंधी-बारिश के बाद 13 घंटे गुल रही बिजली
रुडकी, अक्टूबर 30 -- Roorki News: सुल्तानपुर, संवाददाता। मौसम खराब होते ही महतौली फीडर से जुड़े गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। गुरुवार शाम सात बजे गुल हुई बिजली शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे सुचारू हो सकी। हालांकि, ग्रामीण अभी अपने घरेलू कामकाज निपटा भी नहीं पाए थे कि ऊर्जा निगम ने लाइनों की मरम्मत के नाम पर दोबारा बिजली काट दी। इसके चलते शुक्रवार को भी दिनभर बिजली आपूर्ति बाधित रही। लगातार बिजली गुल रहने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गुरुवार शाम मौसम खराब होने के बाद महतौली फीडर से जुड़े भट्ठीपुर, शेरपुर, भोवापुर, महतौली, निहंदपुर सुठारी, झीवरहेड़ी, इस्माइलपुर, पचेवली और ओसपुर समेत सुल्तानपुर नगर पंचायत के कुछ हिस्सों में बिजली गुल हो गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.