Roorki News: अस्पताल से चोरी में युवक को भेजा जेल
रुडकी, जुलाई 13 -- Roorki News: भगवानपुर। पुलिस ने चोरी के समान के साथ युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी रितेश साह ने बताया कि रविवार को आरोग्यं अस्पताल के सिक्योरिटी गार्ड ने एक युवक को एसी वायरिंग व पानी की टंकी चोरी कर ले जाते समय पकड़ लिया था। जिसको पुलिस के सुपुर्द कर सिक्योरिटी गार्ड रोहिताश कुमार ने तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नाजिम निवासी त्यागी वाली गली, भारतनगर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.