रुडकी, सितम्बर 8 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। सिविल अस्पताल परिसर में बेतरतीब तरीके से वाहनों के खड़े होने से मरीजों और तीमारदारों को हो रही परेशानी को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. एके मिश्रा ने अस्पताल मैनेजर अंकित राणा और पीआरडी जवानों के साथ बैठक कर परिसर में यातायात व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। सीएमएस ने कहा कि अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज और तीमारदार पहुंचते हैं। ऐसे में मार्ग पर वाहनों के खड़े होने से आवागमन बाधित होता है। कई बार मरीजों को लेकर आने वाले वाहनों और एंबुलेंस को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने अस्पताल परिसर के मुख्य मार्ग और आवागमन वाले स्थानों पर किसी भी वाहन को खड़ा नहीं होने देने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान क...