रुडकी, सितम्बर 2 -- Roorki News: रुड़की। हरिद्वार-लक्सर रोड पर कटारपुर चौक के आगे महिंद्रा ट्रैक्टर्स शोरूम के सामने करीब 30 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर प्राधिकरण ने कार्रवाई की। यहां सीसी रोड आदि का निर्माण कराया जा रहा था। इसके अलावा करीब 15 बीघा भूमि पर ईंट चिनाई के साथ सड़क व प्लाटिंग का कार्य चल रहा था। वहीं मंगलौर क्षेत्र में नहरपटरी रुड़की रोड पर करीब दो से तीन बीघा भूमि पर की जा रही अवैध कॉलोनी के निर्माण को भी ध्वस्त किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...