रुडकी, अक्टूबर 28 -- Roorki News: मंगलौर। मंगलौर पुलिस ने ग्राम मुंडेट जाने वाले रास्ते से 48 पाउच अवैध देशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की मुंडेट निवासी सोराज है। पुलिस के अनुसार, मंगलवार देर शाम ग्राम मुंडेट मार्ग पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। उसके कब्जे से माल्टा मसालेदार देशी शराब के 48 पाउच बरामद हुए। कांस्टेबल रोशन शाह की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...