रुडकी, जुलाई 14 -- Roorki News: लक्सर। कोतवाली पुलिस नें दो लोगों को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब उन्हें कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है। लक्सर कोतवाली के एसएसआई नितिन चौहान ने बताया कि कोतवाली के दरोगा विपिन कुमार, जसवीर सिंह नेगी, पंचम प्रकाश, शमशेर खान, ध्वजवीर, व हिमांशु चौधरी रात्रि में गश्त कर रहे थे। इसी बीच उन्हें दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए तलाशी लेने पर दोनों के कब्जे से एक एक चाकू बरामद किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...