Roorki News: अवैध खनन में तीन वाहन सीज
रुडकी, सितम्बर 11 -- Roorki News: बुग्गावाला। क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ बुग्गावाला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक एचएम मशीन और दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर सीज कर दिया। पुलिस की कार्रवाई से खनन में जुटे लोगों में हड़कंप मच गया। गुरुवार की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र की नदी में कुछ लोग अवैध रूप से खनन कर रहे हैं। सूचना मिलते ही बुग्गावाला पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर खनन में जुटे लोग मौके से भागने में सफल रहे, जबकि पुलिस ने मौके से एक एचएम मशीन और दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी अंकुर शर्मा ने बताया कि खनन में प्रयुक्त एक एचएम मशीन और दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- Roorki News: अवैध खनन मामले में एचएम मशीन समेत तीन वाहन सीज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.