Roorki News: अवैध कटान में पांच आरोपियों के खिलाफ केस
रुडकी, जुलाई 3 -- Roorki News: मंगलौर, संवाददाता। पुलिस ने मदीना कॉलोनी के पीछे खेतों से भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस और कटान के उपकरण बरामद किए। इस दौरान अंधेरा होने से पांच आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को गश्त के दौरान बस अड्डे के पास एक मुखबिर से सूचना मिली कि मलानपुरा की मदीना कॉलोनी के पीछे खेतों में सोनू अपने साथियों दानिश, मुन्ना उर्फ मेहताब, सुहैल और आशु के साथ मिलकर प्रतिबंधित पशु का कटान कर रहे हैं। पुलिस टीम चकरोड के रास्ते खेतों की तरफ आगे बढ़ी। पुलिस अभी मौके के करीब पहुंच ही रही थी कि वहां निगरानी के लिए खड़े एक युवक की नजर पुलिस टीम पर पड़ गई। उसने चिल्लाकर शोर मचा दिया। इसके बाद मौके पर मौजूद पांचों आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। मौके पर जांच करने पर पुलिस को भार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.