रुडकी, जुलाई 2 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद गुरुवार से मारवाड़ कन्या इंटर कॉलेज में गुरुवार को नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत उत्साहपूर्ण माहौल में हुई। पहले दिन विद्यालय पहुंचे विद्यार्थियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। हालांकि बारिश के कारण छात्रों की उपस्थिति सामान्य से कम रही, लेकिन विद्यालय पहुंचे बच्चों में नए सत्र को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय की अध्यापिका अनु शर्मा (प्रवक्ता गृह विज्ञान) और कामिनी गुप्ता (सहायक अध्यापिका एलटी) ने प्रधानाचार्या भारती अग्रवाल का तिलक लगाकर और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इसके बाद प्रधानाचार्या ने सभी शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों का तिलक लगाकर अभिनंदन किया। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: हवन पूजा के साथ नया सत्र शुरू बाद में समस्त शिक...