रुडकी, अगस्त 7 -- Roorki News: मंगलौर। झबीरन निवासी सतीश शुक्रवार कांवड़ देखने के लिए आए थे। उन्होंने अपनी बाइक वहां खड़ी की थी। कुछ समय बाद जब वह वापस लौटे तो बाइक मौके से गायब मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की तहरीर दी। वहीं पठानपुरा निवासी अली अख्तर ने पालिका के पास बाइक पास खड़ी थी। बाइक गायब मिलने पर उन्होंने आसपास तलाश करने के साथ लोगों से जानकारी जुटाई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। दोनों पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर भगवान महर ने बताया कि बाइक चोरी के मामलों की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...