रुडकी, अगस्त 30 -- Roorki News: रामनगर में कुर्सी पर बैठने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट और धमकी तक पहुंच गया। आरोप है कि तीन लोगों ने अधिवक्ता के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने अधिवक्ता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रामनगर निवासी अधिवक्ता रजनी शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि घटना 24 अगस्त की है। आरोप है कि घटना वाले तीन दिन लोग उनके रामनगर आए थे। इस बीच उक्त लोगों ने कुर्सी पर बैठने को लेकर गाली-गलौज और अभद्रता कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर उक्त लोगों ने अधिवक्ता के साथ मारपीट कर दी। मारपीट होता देख आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। आसपास के लोगों ने किसी तरह अधिवक्ता को बचाया।आरोप है कि लोगों को जमा होता देख तीनों जान से मारन...