Roorki News: अतुल शर्मा बने रुड़की एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष
रुडकी, अगस्त 1 -- Roorki News: रुड़की। रुड़की एडवोकेट एसोसिएशन के चुनाव शनिवार देर शाम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए। चुनाव अधिकारी ने मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए। अध्यक्ष पद पर अतुल शर्मा ने 376 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी लक्ष्मण सिंह को हराया, जिन्हें 133 मत मिले। सचिव पद पर मनोज कुमार ने 414 मत हासिल कर शानदार जीत दर्ज की। वहीं उपाध्यक्ष पद पर सतीश कुमार 281 मतों के साथ विजयी रहे। सह-सचिव पद पर अनु देवी ने 548 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। कोषाध्यक्ष पद पर रीना 457 मतों के साथ निर्वाचित हुईं, जबकि पुस्तकालय पद पर अनिल ने 583 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.