रुडकी, अक्टूबर 20 -- Roorki News: झबरेड़ा-इकबालपुर मार्ग पर माजरा गांव के पास सोमवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पुलिसकर्मी की मौत हो गई। पुलिसकर्मी झबरेड़ा कोतवाली से बाइक पर रुड़की जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पुलिसकर्मी को रुड़की के सिविल अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रमोद कुमार उर्फ दद्दा झबरेड़ा कोतवाली में पुलिस वाहन चालक के पद पर तैनात थे। सोमवार देर शाम वह बाइक से रुड़की जा रहे थे। इसी दौरान माजरा गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मी उन्हें तत्काल रुड़क...