Roorki News: अंडर-19 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप आज
रुडकी, सितम्बर 8 -- Roorki News: रुड़की। शूटिंग बॉल एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार के अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने बताया कि प्रथम जिला स्तरीय अंडर-19 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप का आयोजन आज बुधवार को कौशिक पब्लिक स्कूल, इमलीखेड़ा में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का समय प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक रहेगा। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में एक अप्रैल 2007 या उसके बाद जन्म लेने वाले खिलाड़ी ही प्रतिभाग कर सकेंगे। महासचिव रिशु ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता के माध्यम से 12 बालक एवं 12 बालिकाओं का चयन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.