नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- रणविजय सिंह का रियलिटी शो रोडीज नए सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है। इस बार सीजन में कुछ नए चेहरे गैंग लीडर के तौर पर दिखेंगे। वहीं, नेहा धूपिया, प्रिंस नरूला और निखिल चिनपा भी शो में वापसी करेंगे। ये शो इस बार आप जियो हॉटस्टार के साथ-साथ नेटफ्लिक्स पर भी देख पाएंगे। आइए जानते हैं कब रिलीज होगा शो और आप इसे किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे।कब और कहां देख सकेंगे रोडीज रीबर्थ? रणविजय का रोडीज इस बार नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। नेटफ्लिक्स इंडिया इंस्टाग्राम ने रोडीज को लेकर पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा गया है- चुप! बिल्कुल चुप मत होना रोडीज रिलीज डेट के बारे में रोडीज रीबर्थ देखिए 16 अक्टूबर से।कब आएंगे शो के नए एपिसोड्स? इस पोस्ट में दी गई जानकारी के मुताबिक, 16 अक्टूबर से रोडीज शुरू होगा। हर शु...