निज संवाददाता, मई 16 -- बिहार के ढाका (पूर्वी चंपारण) से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक फैसल रहमान के सामने हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल हो रहा है। इससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात ने मामले की जांच के लिए तुरंत एक टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने वीडियो में कथित हथियार चलाने वाले युवक की पहचान कर हथियार को बरामद कर लिया। हालांकि, युवक ने पुलिस को बताया कि बंदूक नकली है। यह वीडियो शिकारगंज थाना क्षेत्र के कठमलिया गांव स्थित एक शादी समारोह का बताया जा रहा है। शादी में उपस्थित ढाका विधायक फैसल रहमान के सामने हर्ष फायरिंग होती नजर आ रही है। पुलिस टीम ने इस मामले में पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के बड़का गांव निवासी भैरो सिंह के पुत्र मुन्ना सिंह के घर छापेमारी कर हर्ष फायरिंग में इस्तेमाल किए गए किए गए हथियार क...