नई दिल्ली, नवम्बर 15 -- बिहार के चुनाव में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को एक भी सीट पर जीत नहीं मिली। दूसरी तरफ एनडीए प्रचंड बहुमत मिला। पार्टी को कम से कम 15 प्रतिशत वोट का अनुमान था पर मिले मात्र 4 प्रतिशत। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने इसका कारण बताया है। जन सुराज पार्टी बिहार चुनाव में मिली करारी हार की समीक्षा कर रही है। उन्होंने कहा कि जन सुराज इन नतीजों के बावजूद अपने मुद्दों के साथ अनवरत चलता रहेगा। पटना में जन सुराज पार्टी ने चुनाव परिणामों पर पार्टी का पक्ष बताने के लिए शुक्रवार को प्रेस वार्ता बुलाई। मीडिया को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने कहा कि जन सुराज पार्टी चुनाव के नतीजों से हताश नहीं है बल्कि जनहित के सवालों को लेकर जनता के साथ खड़ी है। तीन सालों की मेहनत के बाद एक भी सीट नहीं मिलने का कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.