रिषिकेष, सितम्बर 22 -- Rishikesh News: विद्युत विभाग ने विकासखंड डोईवाला क्षेत्र में बकाया बिजली बिलों की वसूली को लेकर अभियान तेज कर दिया है। विभाग की ओर से लंबित बिलों के बकायेदार उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही है। अभियान के तहत तेलीवाला क्षेत्र में राजस्व वसूली कैंप लगाया गया। कैंप में करीब 45 विद्युत उपभोक्ताओं से 12 लाख मौके पर ही वसूल किये,इस दौरान विद्युत संयोजनों की जांच भी की गई। जांच में एक उपभोक्ता के परिसर में अनधिकृत रूप से विद्युत का उपयोग पाया गया, जिस पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा तेलीवाला, धर्मूचक-खेरी रोड और केशवपुरी बस्ती क्षेत्र में बकाया बिलों की वसूली को लेकर कार्रवाई की गई। यह भी पढ़ें- बिजली विभाग के महा अभियान में सामने आई बड़ी गड़बड़ी, 16 हजार यूनिट की हेराफेरी इन क्षे...