रिषिकेष, अगस्त 6 -- Rishikesh News: डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आंतरिक मार्गों के विकास के लिए राज्य सरकार ने तीन करोड़ 53 लाख 41 हजार रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इससे लंबे समय से प्रस्तावित इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाने के कार्यों का रास्ता साफ हो गया है। विधायक बृजभूषण गैरोला ने वित्तीय स्वीकृति मिलने पर क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार डोईवाला के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इन कार्यों के पूरा होने से लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी और आवागमन भी सुगम होगा।उन्होंने बताया कि स्वीकृत कार्यों के तहत ग्राम पंचायत कोटी मयचक (चक चौभा और कल्लूवाला), रानीपोखरी (नागाघेर व शांतिनगर) तथा रामनगर डांडा (मिढावाला) के आंतरिक मा...