रिषिकेष, अगस्त 21 -- Rishikesh News: आर्मी कैंट रायवाला में सिख रेजिमेंट द्वारा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 165 मरीजों ने शिविर में पहुंचकर लाभ लिया। शुक्रवार को रायवाला आर्मी कैंट स्थित 196 फिल्ड सिख रेजिमेंट द्वारा सेक्शन हॉस्पिटल में एक दिवसीय वृहद निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ ब्रिगेडयर विभाकर त्यागी की पत्नी मीनाक्षी त्यागी ने किया। मुख्य अतिथि मीनाक्षी त्यागी ने कहा कि निःशुल्क चिकित्सा सेवा करना किसी परोपकार से कम नहीं है। शिविर में श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल रायवाला की प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. रजनी सिंह व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप सिंह व गंगा प्रेम हॉस्पिस के फिजिशियन डॉ. नीलेश शर्मा ने 165 मरीजों मरीजों को देखा। जिसमें 82 स्त्री रोगी मरीजों, 51वाह्य रोगियों व 32 ब...